About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit

जलदाय विभाग: आश्वासन के बाद तकनीकी कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित

Leader Today. Jaipur

जलदाय विभाग (PHED) के उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद राजस्थान वाटर वर्कर्स कर्मचारी संघ से जुड़े तकनीकी कर्मचारियों ने सोमवार 25 अगस्त को प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों की विभाग के एडिशनल चीफ इंजीनियर शुभांशु दीक्षित से वार्ता हुई है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि विभाग में तकनीकी कर्मचारियों की काफी समय से डीपीसी, पदोन्नति, सेवानिवृत कर्मचारियों का पीपीओ जारी नहीं होने की वजह से भुगतान नहीं हो रहा था। सरकारी आवास व पंप हाउस जर्जर हालत में हैं। आवासों में बाहरी लोगों का कब्जा हो गया है। अधिकारियों से वार्ता के बाद भी समाधान नहीं हो रहा था। संघ ने 22 अगस्त को अधीक्षण अभियंता का घेराव प्रदर्शन किया। इसके बाद एडिशनल चीफ इंजीनियर ने सभी अधीक्षण अभियंताओं को बुलाया। एसई ने कर्मचारियों की समस्या सुनी और 15 दिवस में सभी मांगों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।

जलदाय विभाग के कर्मचारी नेता शेखावत हुए सम्मानित:

जलदाय विभाग राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता महेंद्र सिंह शेखावत को राज्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर आए दिन आंदोलन और संघर्ष कर उनके हितों को दिलवाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही समाज सेवा के रूप में भी उल्लेखनीयकारी करने पर क्षत्रीय फाउंडेशन राजस्थान द्वारा रोटरी क्लब जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान समारोह में समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सेवानिवृत आईएएस अधिकारी  राजेश्वर सिंह द्वारा प्रशंसी पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
सम्मानित समारोह में मुख्य अतिथि विक्रम सिंह चौहान, मेजर जनरल अंशु सिंह , टूरिज्म उपनिदेशक दिलीप सिंह राठौड़, राजस्थान होटल फेडरेशन के संरक्षण के सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, संयोजक मोती सिंह नाथावत मौजूद रहे।

(Visited 96 times, 96 visits today)