About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image & content. Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit

भीड़ भी नहीं, मुद्दा भी नहीं—महिला कांग्रेस का प्रदर्शन फ्लॉप: राखी राठौड़

Leader Today. Jaipur

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने महिला कांग्रेस के प्रदर्शन को पूरी तरह फ्लॉप करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को न तो आम जनता का समर्थन मिला और न ही महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।
राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक बार फिर झूठ, भ्रम और अफवाह फैलाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के समय देश को एकजुट होने की आवश्यकता है, लेकिन कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए भय और असंतोष का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।
एलपीजी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि देश में किसी प्रकार का संकट नहीं है और वैध उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वास्तविक समस्या होती तो प्रदर्शन में भीड़ स्वतः दिखाई देती, लेकिन कम उपस्थिति ने इसकी सच्चाई उजागर कर दी।
कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने राहुल गांधी के सर्वदलीय बैठक में शामिल न होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब देश को समाधान के लिए एकजुट होने की जरूरत है, तब कांग्रेस नेतृत्व गंभीरता नहीं दिखा रहा।
उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। राठौड़ ने बताया कि 2013 में जहां करीब 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे, वहीं अब यह संख्या 33 करोड़ से अधिक हो चुकी है।
अंत में उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से अपील की कि वे भ्रामक प्रदर्शनों से दूर रहें और देशहित में एकजुटता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में है, यही कारण है कि कांग्रेस को जनसमर्थन नहीं मिल पा रहा है।

(Visited 11 times, 11 visits today)